गरोठ। क्षेत्र में राजस्व विभाग एवं एफएसओ टीम द्वारा डेयरियों तथा फुटकर दूध विक्रेताओं की गुणवत्ता की जांच शुरू की गई है।
टीम द्वारा दूध में मिलावट एवं गुणवत्ता मानकों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण दूध उपलब्ध हो सके।
अधिकारियों ने बताया कि जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।