नीमच। संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत गुरुवार को नीमच नगर पालिका परिसर से 23 तीर्थ यात्रियों का दल सोमनाथ दर्शन के लिए रवाना हुआ।
इस अवसर पर विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, एडीएम बीएस कलेश सहित जनप्रतिनिधियों ने यात्रियों का पुष्पहारों से स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।
विधायक परिहार एवं नपाध्यक्ष चौपड़ा ने अन्य जनप्रतिनिधियों व पार्षदगणों की उपस्थिति में तीर्थ यात्रियों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन यात्रियों को उज्जैन रेलवे स्टेशन तक ले जाएगा, जहां से वे विशेष ट्रेन द्वारा सोमनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे।
यात्रा दल के साथ दो अनुरक्षक भी भेजे गए हैं, जो यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखेंगे। इस अवसर पर एसडीएम संजीव साहू, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी तथा यात्रियों के परिजन उपस्थित रहे।