BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2026, 3:26 pm
KHABAR : मप्र मदरसा बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं उर्दू माध्यम परीक्षा आवेदन तिथियां, छात्र स्वयं एवं अध्ययन केंद्रों के माध्यम से भर सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म, विलंब शुल्क के साथ 5 सितम्बर तक आवेदन की सुविधा, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी (उर्दू माध्यम) परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने हेतु शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। छात्र स्वयं अथवा अध्ययन केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

बोर्ड के अनुसार, स्वयं ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी अथवा मदरसा प्रभारी से आवेदन पत्र का सत्यापन कर निर्धारित तिथि में म.प्र. मदरसा बोर्ड को भेजना होगा। वहीं क्रेडिट योजना अंतर्गत शामिल होने वाले विद्यार्थियों को संबंधित मंडल से अंकसूची का सत्यापन कराकर आवेदन के साथ जमा करना होगा।

विलंब शुल्क के साथ आवेदन की सुविधा

बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार-

31 जुलाई 2026 तक — सामान्य शुल्क के साथ आवेदन
1 अगस्त से 15 अगस्त तक — 200 रुपये विलंब शुल्क
16 अगस्त से 31 अगस्त तक — 500 रुपये विलंब शुल्क
1 सितम्बर से 5 सितम्बर तक — 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन
त्रुटि सुधार एवं एडमिट कार्ड
आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 7 सितम्बर निर्धारित की गई है।
त्रुटि सुधार शुल्क 200 रुपये प्रति फार्म एवं 200 रुपये प्रति विषय रहेगा।
अनपेड आवेदनों का भुगतान 6 एवं 7 सितम्बर को किया जा सकेगा।
एडमिट कार्ड 15 नवम्बर से संभावित रूप से ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकेंगे।

दिसम्बर में होगी परीक्षा-
वार्षिक परीक्षा का आयोजन दिसम्बर माह में मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा परिणाम जनवरी-फरवरी 2027 में घोषित होने की संभावना है। अधिक जानकारी एवं शुल्क संरचना के लिए विद्यार्थी म.प्र. मदरसा बोर्ड की वेबसाइट
mpmb.org.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE