गुना। किसानों को न्याय और अधिकार दिलाने के लिए कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी आंदोलन गुना के नेशनल हाईवे-46 स्थित बिलोनिया के पास किया चक्का जाम राघौगढ़ विधायक और कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयवर्धन सिंह के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं और किसानों ने तीख धूप के बीच आग उगलती हाइवे की सड़क पर बैठकर चक्काजाम किया केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार हमला बोला कांग्रेस ने समर्थन मूल्य खरीदी में किसानों के सामने आ रहीं चुनौतियों का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार को गूंगा-बहरा बताया विधायक जयवर्धन सिंह गायत्री मंदिर से बिलोनिया तक स्वयं ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे। उनके साथ बमौरी विधायक इंजी. ऋषि अग्रवाल सहित गुना और अशोकनगर जिले के दिग्गज नेताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। जयवर्धन सिंह अपने साथ उन किसानों के पंजीयन और स्लॉट बुकिंग के दस्तावेज भी लेकर आए थे, जिनकी तारीख मिलने के बावजूद भी सरकारी केंद्रों पर उपज नहीं खरीदी गई। कांग्रेस ने आरोप लगाया भाजपा ने चुनाव से पहले 2700 प्रति क्विंटल गेहूं खरीदने का वादा किया था, लेकिन हकीकत में किसानों को 2 हजार से 2100 में फसल बेचनी पड़ रही है। यह सरकार की नाकामी है।
आंदोलन के दौरान यूरिया और डीएपी वितरण की नई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए। किसानों की 14 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन मौके पर पहुंचे अपर कलेक्टर अखिलेश जैन को सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसानों को फसल का सही दाम और खाद-बीज की सुगम व्यवस्था नहीं मिली, तो यह आंदोलन आने वाले समय में और भी उग्र रूप धारण करेगा।