BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2026, 4:03 pm
KHABAR : राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक घीसालाल धनगर को मिली पदोन्नति, माध्यमिक शिक्षक से उच्च माध्यमिक शिक्षक पद पर हुआ प्रमोशन, शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य का मिला सम्मान,  ‘आउट ऑफ टर्न’ प्रमोशन पाने वाले जिले के शिक्षकों में हुए शामिल, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानियां महाराज। स्थानीय निवासी शिक्षक घीसालाल धनगर को मध्यप्रदेश शासन द्वारा माध्यमिक शिक्षक से उच्च माध्यमिक शिक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। वर्तमान में वे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतनगढ़ में पदस्थ हैं।

धनगर पूर्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जनकपुर में लगभग 29 वर्षों तक सेवाएं दे चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें 5 सितंबर 2018 को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

मध्यप्रदेश शासन के नियमानुसार राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को “पारी बाहर” (आउट ऑफ टर्न) पदोन्नति प्रदान की जाती है। इसी आधार पर धनगर को माध्यमिक शिक्षक से उच्च माध्यमिक शिक्षक पद पर पदोन्नत करते हुए उनकी पदस्थापना वर्तमान संस्था शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतनगढ़ में ही की गई है।

प्रदेशभर के 14 शिक्षकों को मिला लाभ-
मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेशभर के राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त 14 शिक्षकों को पदोन्नति प्रदान की गई है। इनमें नीमच जिले सहित अन्य जिलों के शिक्षक भी शामिल हैं। घीसालाल धनगर भी इनमें सम्मिलित हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE