मनासा। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम के द्वितीय चरण में गुरुवार को प्रस्फुटन ग्राम भदवा स्थित श्री सांवरिया जी मंदिर के पास रामघाट पर स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने लगभग एक घंटे तक सामूहिक श्रमदान कर रामघाट की साफ-सफाई की तथा आसपास फैली गंदगी हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया। जल संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से रंगोली बनाकर भी लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर परामर्शदाता प्रहलाद धनगर, नवांकुर संस्था कार्यक्रम समन्वयक रवि मोरी सहित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थी अनु वर्मा, अंकेश धनगर, सुनील पुरोहित, पंकज राठौर, ईश्वर धनगर, विकास यादव एवं कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।