शाजापुर। जिले की पोलायकलां की बेटी देव्यांशी उषा शशी मोहन पालीवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। देव्यांशी ने प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता “फेमिना मिस इंडिया दिल्ली” का खिताब अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनकी माता भाजपा नेत्री उषा पालीवाल पिता शशीमोहन पालीवाल उपस्थित रहे
पोलायकलां निवासी देव्यांशी पालीवाल ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय मंच पर बड़ी सफलता हासिल की है। फेमिना द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने “फेमिना मिस इंडिया दिल्ली” का खिताब जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
फेमिना की यह प्रतियोगिता देश की प्रतिष्ठित ब्यूटी और टैलेंट प्रतियोगिताओं में शामिल है, जहां विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया जाता है। देव्यांशी की इस सफलता से शाजापुर और पोलायकलां क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र की युवतियों के लिए प्रेरणा बन गई है।