BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2026, 4:54 pm
KHABAR : ग्राम पांगा में आयुष्मान आरोग्य शिविर, ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच, टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत किया जागरूक, एक्स-रे, ब्लड शुगर और बीपी जांच के साथ स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे 100 दिवसीय आयुष्मान आरोग्य अभियान के तहत ग्राम पांगा स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम सरपंच द्वारा किया गया।
शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों एवं हाई रिस्क वर्ग के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा टीबी जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करना रहा।
इस दौरान ग्रामीणों को टीबी जागरूकता की शपथ दिलाई गई तथा रोग के लक्षणों एवं बचाव की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि लगातार खांसी, वजन कम होना, भूख न लगना, रात में पसीना आना एवं लगातार बुखार टीबी के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। साथ ही बताया गया कि समय पर जांच एवं नियमित 6 माह के उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है।
शिविर में एक्स-रे के माध्यम से टीबी स्क्रीनिंग, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं बीएमआई जांच की गई। उपचाररत टीबी मरीजों को निक्षय योजना अंतर्गत 1000 रुपये प्रतिमाह पोषण सहायता मिलने की जानकारी भी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं जागरूकता संदेश भी दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE