BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2026, 5:31 pm
KHABAR : सड़क हादसे में घायल नीलगाय के बच्चे को गौरक्षा सेना ने बचाया, टीम ने देर रात किया रेस्क्यू, पहुंचाया उपचार केंद्र, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। शाजापुर से करीब 5 किलोमीटर दूर सातगांव के पास बाबा वेयरहाउस के सामने सड़क हादसे में घायल हुए नीलगाय के बच्चे का गौरक्षा सेना के सदस्यों ने सफल रेस्क्यू किया। घटना 6 मई की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही गौरक्षा सेना की टीम मौके पर पहुंची। घायल नीलगाय का बच्चा टूटे पैर के बावजूद सातगांव बल्डे की ओर भागने लगा। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत और अंधेरे में प्रयासों के बाद टीम ने उसे सुरक्षित पकड़ लिया।

रेस्क्यू के दौरान नीलगाय का बच्चा छटपटाने लगा, जिससे गौरक्षा सेना के तीन सदस्य भी घायल हो गए। इसके बावजूद टीम ने साहस और धैर्य दिखाते हुए घायल वन्यजीव को सुरक्षित काबू में कर लिया।

बाद में ऑटो रिक्शा की सहायता से नीलगाय के बच्चे को गौ उपचार केंद्र (कांजी हाउस) पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की सलाह अनुसार उसका उपचार शुरू किया गया।

घटना की सूचना वन विभाग को भी दी गई। फिलहाल नीलगाय का बच्चा सुरक्षित है और उसे वन विभाग को सुपुर्द किए जाने की प्रक्रिया जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE