नीमच। स्वच्छ भारत अभियान 2026 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। डिप्टी कलेक्टर एवं शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी पराग जैन ने जिले के सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से अभियान में सहभागिता करने की अपील की है।
उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे स्वच्छता संबंधी अपनी प्रतिक्रिया एवं सुझाव ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करें, ताकि शहर को स्वच्छ और बेहतर बनाने में सहयोग मिल सके। आम नागरिकोंसे https://cf.sbmurban.org/thankyou पर अपना सीटीजन फीडबैक देने का अनुरोध किया है।