BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2026, 5:57 pm
KHABAR : खलघाट टोल पर किसानों का चक्का जाम, कसरावद पुलिस हाई अलर्ट पर, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। खलघाट टोल पर किसानों द्वारा किए जा रहे चक्का जाम आंदोलन का असर आसपास के क्षेत्रों में भी देखने को मिला। आंदोलन को देखते हुए कसरावद थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट पर तैनात रही।


जानकारी के अनुसार, किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर खलघाट टोल क्षेत्र में चक्का जाम किया। आंदोलन के चलते मार्ग पर यातायात प्रभावित होने की स्थिति बनी रही। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।


खरगोन जिले की कसरावद तहसील से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के प्रयास किए।


प्रशासन की ओर से किसानों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने की अपील की गई, वहीं पुलिस लगातार पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE