भोपाल। मध्य प्रदेश में निगम-मंडलों की नियुक्तियों को लेकर सियासी चर्चाओं के बीच पूर्व मंत्री इमरती देवी बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में साफ कहा कि वे पद या नियुक्तियों के लिए नहीं, बल्कि पार्टी के लिए काम करती हैं।
निगम-मंडलों में जिम्मेदारी मिलने के सवाल पर इमरती देवी ने कहा कि पार्टी के बड़े नेता जो भी निर्णय लेंगे, वह उन्हें स्वीकार होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी में किसी की अनदेखी नहीं होती और सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है।
इमरती देवी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि “महाराज के सभी लोग पार्टी के ही लोग हैं और सभी को अच्छी जगह मिल रही है।” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर अनदेखी होती तो ज्योतिरादित्य सिंधिया आज केंद्र सरकार में मंत्री नहीं होते।