नीमच। शहर की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था ‘कृति’ द्वारा 9 मई को कवि कुलगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई जाएगी।
कृति संस्था के प्रचार सचिव कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि बंगाली कैलेंडर के अनुसार रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती 9 मई को मनाई जाती है। इस अवसर पर सुबह 9रू30 बजे टैगोर प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया जाएगा।
कृति परिवार ने नगर के साहित्य प्रेमियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का अनुरोध किया है।