BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 7, 2026, 7:46 pm
KHABAR : खरीफ सीजन के लिए नीमच जिले में 13,550 मे.टन उर्वरक उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी खाद की कमी, ई-विकास पोर्टल से करें बुकिंग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। खरीफ फसलों की बोनी को देखते हुए नीमच जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध कराया गया है। जिले में मार्कफेड, सहकारी समितियों एवं निजी विक्रेताओं के पास कुल 13,550 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है, जिससे किसानों को खाद की कमी नहीं होगी।

जिले में उपलब्ध उर्वरकों में 6150 मीट्रिक टन यूरिया, 2066 मीट्रिक टन डीएपी, 366 मीट्रिक टन एमओपी, 4175 मीट्रिक टन एनपीकेएस तथा 793 मीट्रिक टन एसएसपी शामिल है।

कृषि विभाग के अनुसार किसान अपनी आवश्यकता अनुसार उर्वरक मार्कफेड के डबल लॉक केंद्रों, सहकारी समितियों अथवा निजी दुकानों से ई-विकास पोर्टल के माध्यम से बुकिंग कर प्राप्त कर सकते हैं। पोर्टल पर राजस्व पट्टाधारी, वन पट्टाधारी, सिकमी किसान, वृद्ध, दिव्यांग एवं मृतक किसानों के वारिसों के लिए भी खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अनुशंसित मात्रा के अनुसार अग्रिम बुकिंग कर आवश्यकता अनुसार एकमुश्त अथवा चरणबद्ध तरीके से उर्वरक का उठाव करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE