दलौदा। क्षेत्र में चल रहे रेलवे दोहरीकरण कार्य के निरीक्षण के दौरान एक ट्रॉली/चेकिंग गाड़ी अचानक बेपटरी हो गई। घटना उस समय हुई जब रेलवे की टीम ट्रैक का निरीक्षण कर रही थी। ट्रॉली के पहिए अचानक पटरी से उतर जाने से मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हालांकि इस घटना में राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ट्रॉली में मौजूद सभी कर्मचारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद ट्रैक को दुरुस्त करने एवं सामान्य संचालन बहाल करने का कार्य शुरू किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोहरीकरण कार्य के दौरान तकनीकी कारणों से यह हादसा हुआ बताया जा रहा है। रेलवे विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
