मंदसौर। सीतामऊ रेलवे ब्रिज के पास नगर पालिका की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। साठिया समुदाय को आवंटित की जाने वाली भूमि को लेकर चल रहे कार्य की प्रगति तेज गति से जारी है।
इस कार्य का निरीक्षण राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर एवं नगर पालिका अध्यक्ष रमा देवी गुर्जर द्वारा किया जा रहा है। मौके पर प्लॉट की लाइनिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
अधिकारियों के अनुसार निर्धारित योजना के तहत कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है।