नीमच। जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व आस्था और श्रद्धा का परिचय देते हुए मालवा की वैष्णो देवी के नाम से प्रसिद्ध महामाया भादवा माता के दरबार में दर्शन किए।

एसपी व्यास आरोग्य तीर्थ भादवा माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी से जिले की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। दर्शन के पश्चात उन्होंने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया।

गौरतलब है कि भादवा माता मंदिर इस अंचल का प्रमुख आस्था केंद्र माना जाता है। कार्यभार संभालने से पूर्व एसपी द्वारा की गई इस धार्मिक यात्रा को सकारात्मक और संवेदनशील नेतृत्व की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। जल्द ही वे औपचारिक रूप से नीमच जिले के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण करेंगे।
