गरोठ। कलेक्टर अदिति गर्ग के निर्देश पर एसडीएम राहुल चौहान द्वारा चलाए जा रहे राहगीर अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवा दिया।
ग्राम बर्डिया अमरा स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 1013 पर गरोठ-उज्जैन 4-लेन अंडरपास मार्ग पर किए गए अवैध अतिक्रमण एवं अवरोध को हटाकर मार्ग को आवागमन के लिए पुनः सुचारू कर दिया गया।
प्रशासनिक टीम की इस कार्रवाई के बाद अंडरपास का रास्ता पूरी तरह चालू हो गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से बाधित इस मार्ग के खुलने से आवागमन सुगम होगा और लोगों को वैकल्पिक रास्तों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।