BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2026, 2:03 pm
KHABAR : बीजेपी का मिशन जनसंख्या संतुलन, सभी जिलों में कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग, घुसपैठियों की पहचान और नाम कटवाने का सिखाया जा रहा पाठ, कांग्रेस बोली- बीजेपी का काम ध्यान भटकाना, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत जनसंख्या असंतुलन कैसे सुधारें, मतदाता सूची से अवैध नाम कैसे कटवाएं यह प्रशिक्षण सभी जिलों में दिया जा रहा है। 100 पेज के पाठ्यक्रम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समर्पित राष्ट्रवाद और वैचारिक शुद्धता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।


भोपाल में 16 और 17 मई को प्रशिक्षण
प्रशिक्षण में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध लोगों की पहचान करना सिखाया जा रहा है। मतदाता सूची व डेटाबेस से अवैध नामों को हटाने की प्रक्रिया बताई जा रही है। वापस भेजने के लिए प्रशासनिक व कानूनी प्रक्रिया की जानकारी भी दी जा रही है। प्रदेश के ग्वालियर सहित कई जिलों में प्रशिक्षण हो चुका है। भोपाल में 16 और 17 मई को होगा। जिलों के बाद मंडल फिर बूथ स्तर तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण केंद्र में एंट्री मिल रही है। प्रशिक्षण केंद्र में कार्यकर्ताओं के फोन बंद करवाए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के बाद परीक्षा भी होगी। परीक्षा में 80 नंबर लाना अनिवार्य होगा।


प्रशिक्षण के पाठयक्रम में यह शामिल
आतंकवाद, घुसपैठ, नकली नोट, हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी के संभावित समाधान और उनके लिए पार्टी का एक्शन प्लान. प्लान पर पार्टी कार्यकर्ता करेंगे काम. पार्टी और संगठन उनकी मदद करेगा। नेहरू-नून समझौता 1958 और शिमला समझौता 1972 जैसे फैसलों को ऐतिहासिक भूल के रूप में कार्यकर्ता प्रचारित करेंगे।


मामले को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा- घुसपैठियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के साथ देश की जनता काम करेगी। भारत में जो घुसपैठिए उनको बाहर करना ये देश के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। बांग्लादेशी, पाकिस्तान या किसी भी देश का नागरिक गलत तरीके से रह रहा है तो उसे बाहर करेंगे। हर कीमत पर हमें भारत को घुसपैठमुक्त बनाना है। यह देश के नागरिकों का दायित्व है। भारत सरकार सबके साथ खड़ी हुई है।

 

बीजेपी की रणनीति पर कांग्रेस के पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा- ये ट्रेनिंग पुलिस को दी जाती है। क्या देश की सुरक्षा जवानों पर बीजेपी को भरोसा नहीं है। बीजेपी के कार्यकर्ता घुसपैठियों की कैसे पहचान कर लेंगे। एक SIR चुनाव आयोग करा चुका है अब बीजेपी कार्यकर्ता करेंगे। सिर्फ ध्यान भटकाना बीजेपी का काम है। 5 लाख करोड़ का कर्जा मध्यप्रदेश पर है ओवर ड्राफ्ट हो चुका है। बीजेपी का ये बकवास फॉर्मूला है। हिंदुस्तान, पाकिस्तान, मुसलमान के अलावा बीजेपी के पास कोई काम नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE