BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2026, 2:58 pm
KHABAR : नवागत पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने किया पदभार ग्रहण, जनता का विश्वास जीतना होगी पहली प्राथमिकता, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर

Share On:-

शिवपुरी। जिले की नवागत पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण करते ही साफ संकेत दे दिए कि जिले में कानून व्यवस्था से किसी तरह का समझौता नहीं होगा। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने कहा कि आम जनता और पुलिस के बीच भरोसे का मजबूत रिश्ता कायम करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।


नई एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे जनता से बेहतर संवाद स्थापित करें तथा हर शिकायत को संवेदनशीलता और गंभीरता से लें। एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए जिससे आम व्यक्ति बिना भय के अपनी समस्या पुलिस तक पहुंचा सके। उन्होंने पुलिस टीम को प्रोफेशनल, जवाबदेह और जनहित केंद्रित कार्यशैली अपनाने पर जोर दिया। नई एसपी के पदभार ग्रहण करते ही पुलिस महकमे में नई ऊर्जा दिखाई दी। जिलेवासियों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और पुलिसिंग व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE