BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2026, 3:03 pm
NEWS : जिला कलक्टर ने पायरी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की रात्रि चौपाल, 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की सुदूर स्थित बड़ीसादड़ी पंचायत समिति की पायरी ग्राम पंचायत में गुरुवार रात्रि जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान जिला कलक्टर ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।


रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय भवन की मरम्मत हेतु शिक्षा विभाग को डीएमएफटी से प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। पेयजल हैंडपंपों की मरम्मत के लिए विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। खेल मैदान, विद्युत केबल बदलने एवं विद्युत खंभे बदलने संबंधी समस्याओं पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को गांव में जाकर समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।


ग्रामीणों ने चौपाल में  सीसी सड़क निर्माण, आधार कार्ड में नाम संशोधन, एनिकट निर्माण, भारत गैस सप्लाई शुरू करवाने, आवासीय एवं घर के पट्टे बनाने, हैंडपंप लगवाने, जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन, क्षतिग्रस्त आंगनवाड़ी भवन की मरम्मत, लालपुरा में पुलिया निर्माण तथा पायरी में पशुओं के पेयजल हेतु ट्यूबवेल की मांग रखी। इस पर जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। पेयजल समस्या के संबंध में उपखंड अधिकारी को जांच कर समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।


चौपाल के दौरान प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के तहत दाखी बाई एवं लखमी सिंह को आवास की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की गई। वहीं मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पशुपालक गट्टू देवी एवं लक्ष्मी बाई को बीमा पॉलिसियां वितरित की गईं। उन्नत कृषक लाल सिंह को मशरूम की खेती के लिए लाभान्वित किया गया।


कार्यक्रम में एलईडी मोबाइल वैन एवं कला जत्था के कलाकारों ने स्थानीय भाषा में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया।


इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा, तहसीलदार पंकज कुमार, विकास अधिकारी लक्ष्मण मीणा, पंचायत प्रशासक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE