BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2026, 3:04 pm
NEWS : जिला कलक्टर ने बड़ीसादड़ी उपखंड कार्यालय एवं तहसील के साथ निकुंभ उप तहसील थाना का किया निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने गुरुवार को बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के निकुम्भ उप तहसील कार्यालय, निकुम्भ थाना, बड़ीसादड़ी तहसील कार्यालय एवं उपखंड कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।


निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने निकुम्भ उप तहसील कार्यालय में रिकॉर्ड रूम, स्थापना शाखा सहित विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया। उन्होंने समस्त कार्य ई-फाइलिंग प्रणाली के माध्यम से संचालित करने के निर्देश दिए तथा कार्यालय में आ रही दरार को मरम्मत कराने एवं  परिसर में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।


इसके पश्चात उन्होंने निकुम्भ थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान मालखाना, रिकॉर्ड रूम, सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था एवं मेस का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय उपखंड अधिकारी प्रवीण मीणा एवं थाना अधिकारी रामसिंह उपस्थित रहे।


जिला कलक्टर ने बड़ीसादड़ी तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने, सभी कार्य ई-फाइलिंग के माध्यम से करने तथा संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार को स्वयं की एसएसओ आईडी के माध्यम से कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। साथ ही जनआधार, मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्रों के लंबित आवेदनों, फार्मर रजिस्ट्री सहित अन्य प्रकरणों की समीक्षा की। भवन की मरम्मत संबंधी आवश्यक कार्य शीघ्र कराने के निर्देश भी दिए।


निरीक्षण के दौरान कोर्ट केस से संबंधित 5 से 10 वर्ष पुराने प्रकरणों की फाइलों का भी अवलोकन किया गया।


इसके बाद जिला कलक्टर ने बड़ीसादड़ी उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड संधारण, ई-फाइलिंग व्यवस्था एवं संपर्क पोर्टल पर लंबित मामलों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


उपखंड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा, तहसीलदार पंकज कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE