BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2026, 3:33 pm
KHABAR : समाजसेवी श्रद्धा चौहान का भोपाल में हुआ सम्मान, राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने समाज सेवा के लिए किया सम्मानित, पढे़ खबर

Share On:-

टीकमगढ़। समाजसेवी श्रद्धा चौहान को विश्व रेडक्रॉस दिवस के मौके पर शुक्रवार को भोपाल में सम्मानित किया गया। यह सम्मान मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया।


भोपाल में हुआ राज्य स्तरीय कार्यक्रम
यह कार्यक्रम भारतीय रेड क्रॉस समिति द्वारा 8वें विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इसमें राज्यपाल मंगू भाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में समाज सेवा में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले कई लोगों को सम्मानित किया गया।


श्रद्धा चौहान टीकमगढ़ में मातृशक्ति संगठन की अध्यक्ष हैं और लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं। वे वृद्धाश्रम का संचालन कर रही हैं और गरीब तथा अनाथ बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लगातार काम कर रही हैं।


उनके संगठन की ओर से सर्दियों में गरीब बस्तियों में जाकर महिलाओं और बच्चों को कंबल और गर्म कपड़े बांटे जाते हैं। वहीं गर्मियों में शहर के विभिन्न स्थानों पर निशुल्क प्याऊ लगाकर लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाता है।


समाजसेवा के कार्यों को मिला सम्मान
उनके इन निरंतर और प्रभावी सामाजिक कार्यों को देखते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने उन्हें सम्मान के लिए चुना। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। श्रद्धा चौहान के सम्मानित होने पर मातृशक्ति संगठन की महिलाओं में खुशी की लहर है। संगठन से जुड़े लोगों ने इसे पूरे टीकमगढ़ जिले के लिए गर्व का क्षण बताया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE