BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 8, 2026, 5:21 pm
REPORT : कोतवाली पुलिस की पहल रंग लाई, डेढ़ साल बाद फिर एक हुए पति-पत्नी, खाकी की काउंसलिंग लाई रिश्तों में मिठास, बिखरता परिवार फिर जुड़ा, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। थाना कोतवाली पुलिस ने संवेदनशीलता और समझदारी का परिचय देते हुए करीब डेढ़ साल से चल रहे पति-पत्नी विवाद का समाधान कराया। पुलिस काउंसलिंग के बाद दंपती पुनः साथ रहने के लिए राजी हो गया।

जानकारी के अनुसार अभिनंदन नगर निवासी पायल पति मंगल सूर्यवंशी का अपने ससुराल पक्ष से लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामला थाना कोतवाली पहुंचने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाइश और काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की।

उप निरीक्षक उषा बारिया ने दोनों पक्षों की विस्तार से काउंसलिंग करते हुए आपसी संवाद, धैर्य और समझदारी बनाए रखने की सलाह दी। काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी ने साथ रहने पर सहमति जताई और भविष्य में छोटी-छोटी बातों को विवाद का रूप नहीं देने का भरोसा दिलाया।

थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि कई बार छोटे विवाद बड़े पारिवारिक संकट का कारण बन जाते हैं। पुलिस का प्रयास रहता है कि परिवार टूटने से बचें और आपसी समझ से रिश्ते मजबूत हों।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE