मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “राहगीर अभियान” के तहत ग्राम बोलिया, मोलाखेड़ी एवं बार्डियाअमरा में शासकीय रास्तों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान तहसीलदार अर्जुन भदोरिया, नायब तहसीलदार रघुनाथ मचार एवं जनेद्र की मौजूदगी में हल्का पटवारी तथा किसानों के जनसहयोग से रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। ग्रामीणों एवं किसानों ने स्वेच्छा से आगे आकर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।
प्रशासन के अनुसार अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों तक पहुंचने वाले शासकीय मार्गों को सुगम एवं व्यवस्थित बनाना है, ताकि वर्षा ऋतु में किसानों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।
गरोठ एसडीएम राहुल चौहान ने बताया कि राहगीर अभियान जनभागीदारी के माध्यम से सफल हो रहा है। किसानों के सहयोग से गांवों के रास्ते सुगम बन रहे हैं, जिससे ग्रामीणों एवं कृषकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।