नीमच। मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत नीमच जिले के मोरवन जलाशय का केज स्थापना हेतु चयन किया गया है। सहायक संचालक मत्स्य ने बताया कि उद्यमी मॉडल के अंतर्गत निवेशकों एवं उद्यमियों से 20 मई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
योजना के तहत केज एक्वाकल्चर, एक्वापोनिक्स, इंटीग्रेटेड फिश फार्मिंग, ईको टूरिज्म एवं ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही फिश हैचरी, आईस प्लांट, कोल्ड स्टोरेज, फिश प्रोसेसिंग यूनिट एवं विपणन अधोसंरचना विकास के लिए बैंक ऋण, ब्याज अनुदान एवं तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
इच्छुक निवेशक निर्धारित प्रारूप में डीपीआर एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन कार्यालयीन समय में मत्स्योद्योग विभाग कार्यालय में जमा कर सकते हैं। योजना की विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट www.mpfisheries.gov.in से भी प्राप्त की जा सकती है।