BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2026, 10:33 am
KHABAR : बकस्वाहा खरीदी केंद्र में तीन दिन से खरीदी बंद सूनी मंडी में किसान बेहाल सरकारी दावों की पोल खोलती तस्वीर, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। प्रदेश सरकार भले ही समर्थन मूल्य पर किसानों की उपज समय पर खरीदने और बेहतर व्यवस्थाएं देने के दावे कर रही हो, लेकिन छतरपुर जिले के बक्सवाहा में खरीदी व्यवस्था पूरी तरह दम तोड़ती नजर आ रही है बक्सवाहा मंडी में पिछले तीन दिनों से खरीदी कार्य लगभग ठप्प पड़ा है। खरीदी केंद्रों पर ताले लटके हैं, जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी गायब हैं और किसान भीषण गर्मी में अपनी उपज लेकर भटकने को मजबूर हैं।


जानकारी अनुसार मुख्यालय अंतर्गत बनाये गए तीन खरीदी केंद्रों में सहकारी समिति मर्यादित बक्सवाहा, सैडारा सहित सुनवाहा खरीदी केंद्र शामिल हैं लेकिन जमीनी हालात पूरी तरह बदहाल बने हुए हैं मंडी परिसर में न समय पर खरीदी हो रही है और न ही किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं हालात इतने गंभीर है कि मंडी परिसर दिनभर सूना पड़ा रहता है जहां किसानों की भीड़ और ट्रैक्टर - ट्रॉलियों की कतारें नजर आनी चाहिए थीं, वहां बंद पड़े खरीदी केंद्र में छाया सन्नाटा सरकार के खोखले दावों व व्यवस्था की पोल खोलता नजर आ रहा है गेहूं उपार्जन योजना से जुड़े जिम्मेदार अधिकारी लगातार मंडी से गायब रहते हैं, जिसके कारण खरीदी कार्य प्रभावित है। 


किसानों का आरोप है की भीषण गर्मी में हम किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली व बोरी भर अनाज लेकर 25 - 30 किलोमीटर दूर से बकस्वाहा खरीदी केंद्र पहुंचते हैं पर यहाँ आलम यह है की घंटों इंतजार के बाद भी खरीदी की कोई संभावना नजर नही आती, और परेशान किसान निराश होकर फसल सहित वापिस घर लौटने को मजबूर हो जाता है, किसानों का कहना है कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण उनका डीजल, मजदूरी और पूरा दिन बर्बाद हो रहा है कई किसानों को बिना उपज तौलाए ही वापस लौटना पड़ रहा है अधिकारी केवल कागजों में खरीदी व्यवस्था सुचारू दिखाने में जुटे हैं, जबकि हकीकत में पूरी व्यवस्था चरमरा चुकी है बक्सवाहा मंडी में पर्याप्त वारदाना उपलब्ध होने के बावजूद खरीदी क्रेंद्र बंद पड़े रहने से किसानों में भारी नाराजगी है मंडी में फैली अव्यवस्था और अधिकारियों की उदासीनता ने प्रशासन के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


अब देखना यह होगा बंद पड़े खरीदी केंद्र क्या सुचारु रूप से संचालन होगा, क्या लापरवाह अधिकारी/कर्मचारियों पर प्रशासनिक नकेल कसी जाएगी, क्या किसानों की समस्याओं का निराकरण होगा, क्या वेयरहाउस में लगे स्टॉक की जाँच होगी, या यूं ही खरीदी केंद्र बंद रहकर किसानों की समस्याओं को बढ़ाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE