प्रतापगढ़। जिले के युवाओं एवं महिलाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है। महिला प्रेरक, पंचायत प्रेरक एवं ब्लॉक प्रेरक के कुल 400 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 15 मई कर दी गई है।
इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को अपने ही गांव, पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर सर्वे कार्य करना होगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होने के साथ विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास से लेकर स्नातक (ग्रेजुएट) तक निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज-
- आधार कार्ड की फोटो कॉपी
- अंक तालिका की फोटो कॉपी
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदन शुल्क
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए संजीवनी सेवा संस्थान, गरबा चौक, एरिया पत्ती, प्रतापगढ़ (राजस्थान) पर संपर्क कर सकते हैं।