खरगोन। शहर में बारिश पूर्व नालो के चल रहे सफाई अभियान के दौरान यातायात में बाधा बन रहे अतिक्रमण को भी सख्ती से हटाया जा रहा है। शनिवार को नगरपालिका अमले ने एसडीएम के नेतृत्व में सब्जी मंडी क्षेत्र में कार्रवाई की। यह नालो पर लोहे की जाली के साथ ही कच्चा- पक्का अतिक्रमण कर नाला बन्द कर दिया गया था जिसे जेसीबी मशीन की मदद से खोला गया। इस दौरान सड़कों पर लगने वाले फल ठेलों को एक बार फिर मंडी में शिफ्ट करने की कवायद शुरु हुई है। नगरपालिका, यातायात और के संयुक्त अमले ने सब्जी मंडी से लेकर पोस्ट ऑफिस चौराहे के बीच लगने वाले फल ठेलों को सड़क से हटाकर सब्जी मंडी में लगाने की कार्रवाई की, इस कार्रवाई का विरोध भी हो रहा है। उल्लेखनीय है कि करीब 4 वर्षाे से ठेले मंडी में शिफ्ट करने का प्रयास हो रहा है। पहले भी इन ठेलों को मंडी में लगाने की व्यवस्था की गई थी, जिसे राहगिरों को कुछ माह तक राहत मिली थी, लेकिन अधीकारियो के तेवर नरम पड़ते ही फिर सड़क की दोनों और ठेले लगने लगे थे। वहीं फल व्यापारियों का कहना है कि फल लोग सड़क पर ही खरीदते है मंडी में खरीदी के लिए नही आते है, पूर्व में उन्हें नुकसान उठाना पड़ा था।
उल्लेखनीय है कि सड़क के दोनों ओर ठेले खड़े हो जाने के कारण ग्राहक उनके सामने ही वाहन खड़े कर खरीददारी करने लगते हैं। इसके कारण यातायात व्यवस्था बार.बार प्रभावित होती हैं। कई बार जाम लग जाता हैं। कई बार मारपीट तक होती है।