BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2026, 12:20 pm
KHABAR : तेंदूखेड़ा नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, नरसिंहपुर में वेतन-एरियर्स भुगतान की मांग पर आठवें दिन भी जारी, पढे़ खबर 

Share On:-

नरसिंहपुर। जिले की तेंदूखेड़ा नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को आठवें दिन भी जारी रही। कर्मचारी वेतन और लंबित एरियर्स के भुगतान की मांग कर रहे हैं।


दो माह से वेतन नहीं मिला
कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिला है। साथ ही छह महीने का एरियर्स भी बकाया है। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


काम पर लौटने से इनकार
कर्मचारियों ने बताया कि वे पहले भी कई बार नगर परिषद और प्रशासन को अपनी समस्याओं से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।


सफाई व्यवस्था प्रभावित
हड़ताल के कारण नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई जगह कचरा जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है।


प्रशासन ने समाधान का भरोसा दिया
एसडीएम पूजा सोनी ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की जा रही है। प्रशासन स्थिति को जल्द सामान्य करने का प्रयास कर रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE