नीमच। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया का रविवार 10 मई 2026 को नीमच दौरा प्रस्तावित है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12.30 बजे मंदसौर से प्रस्थान कर 1.30 बजे नीमच पहुंचेंगी। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे वे कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगी। प्रभारी मंत्री शाम 4.00 बजे नीमच से झाबुआ के लिए प्रस्थान करेंगी।