BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2026, 1:23 pm
KHABAR : एफआईआर पर भड़के उमंग सिंघार, भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले- मुबारक हो किसानों, सरकार आपसे डर गई है 100 बार जेल जाने को तैयार, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के धार जिले में कांग्रेस के किसान आंदोलन और नेशनल हाईवे जाम पर कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR के बाद सियासत गरमा गई है। पुलिस प्रशासन ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई विधायक और सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा– मुबारक हो मेरे प्रदेश के किसानों… भाजपा सरकार आपसे डर गई है। खलघाट सहित पूरे प्रदेश में किसानों के हक़ की आवाज़ उठी तो भाजपा ने समाधान नहीं, FIR का रास्ता चुना। मेरे नाम सहित कांग्रेस के कई विधायकों और सैंकड़ों नेताओं पर मुकदमे दर्ज कर दिए गए।


क्या किसानों के लिए MSP मांगना अपराध है? क्या फसल बीमा, खाद-बीज और बिजली की बात करना गुनाह है? सुन ले मोहन सरकार – “कांग्रेस किसानों के लिए लाठी भी खाएगी और अगर जेल भी जाना पड़ा तो उमंग सिंघार 100 बार तैयार है” डर आपकी FIR में दिख रहा है, किसानों की आवाज़ में नहीं। अन्नदाता की लड़ाई अब और मजबूती से लड़ी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE