BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2026, 2:55 pm
NEWS : जीतो चित्तौड़गढ़ प्रीमियर लीग (जेसीपीएल) का भव्य आगाज़, जीतो द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट सिर्फ खेल नहीं, सामाजिक सरोकार का परिचय - सांसद जोशी, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जीतो यूथ विंग चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित “जीतो चित्तौड़गढ़ प्रीमियर लीग (जेसीपीएल) सीजन-1” का शुभारंभ शनिवार को पवेलियन ग्रीन्स, चित्तौड़गढ़ में उत्साह एवं भव्यता के साथ हुआ। टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, समाजजन एवं युवा उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सी.पी. जोशी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वंडर सीमेंट के जोनल हेड संदीप शर्मा ने की। अतिथियों का स्वागत अनूठे अंदाज में किया गया, जिसमें सभी टीमों के ओनर्स अपने-अपने टीम फ्लैग के साथ मैदान में अग्रिम पंक्ति में चले तथा उनके पीछे सांसद सी.पी. जोशी ने मैदान में प्रवेश किया। इसके पश्चात सांसद जोशी ने मौली खोलकर टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया एवं सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।


अपने संबोधन में सांसद जोशी ने कहा कि जीतो द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट केवल खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि सामाजिक सरोकार एवं सकारात्मक सोच का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट को प्लास्टिक मुक्त रखने तथा केवल जैन फूड की व्यवस्था किए जाने की विशेष सराहना की। साथ ही आयोजन समिति द्वारा अतिथियों एवं स्पॉन्सर्स को मनी प्लांट भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के प्रयास को भी प्रशंसनीय बताया। प्रत्येक टीम में दो महिला खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से शामिल किए जाने की पहल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि खेलों में महिलाओं की बढ़ती सहभागिता समाज को नई दिशा देने का कार्य करेगी। उद्घाटन के पश्चात उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मैदान में एक ओवर खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।


वंडर सीमेंट के जोनल हेड संदीप शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में टीम भावना, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। जीतो यूथ विंग चेयरमैन रवि विराणी ने अपने उद्बोधन में समिति के सभी सदस्यों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की टीम भावना एवं समर्पण से ही इस आयोजन को भव्य स्वरूप मिला है। वहीं जीतो मेन चौप्टर चेयरमैन सोहन पोखरना ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सीए प्रतीक कोठारी द्वारा किया गया।


कार्यक्रम में वंडर सीमेंट डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर संदीप सिंह, बिजनेस पार्टनर रौनक हेडा, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, नवीन पटवारी, ज्ञान मेहता, रोशन लोढ़ा, कमलेश सिंघवी, हंसराज पोखरना, विपिन चिप्पड़, ओम जैन एवं मनीष कटारिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।


साथ ही जीतो लेडीज़ विंग से सुनीता सिसोदिया, तुषिता सांखला एवं स्वाति छाजेड़ तथा महिला मंडल से रजनी रांका एवं प्रीति ढीलीवाल की भी विशेष उपस्थिति रही। आयोजन समिति सदस्य कनक चपलोत ने बताया कि टूर्नामेंट में शहर की 12 टीमें भाग ले रही हैं तथा प्रतियोगिता के मुकाबले दो दिनों तक खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि वंडर सीमेंट टूर्नामेंट का टाइटल स्पॉन्सर है एवं आयोजन को सफल बनाने हेतु समिति सदस्य लगातार व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।


आयोजन समिति में सिद्धार्थ महात्मा, अक्षत पोखरना, हर्ष पोखरना, आयुष बाघमार, मिहिर बाघमार, हार्दिक सेठिया, वंशिका जैन, समीक्षा जैन, आदित्य ढीलीवाल, अजय नागोरी, करुण खाब्या, प्रांजल जैन, रितिक चोपड़ा, यश पटवारी, चंद्रेश जैन एवं पीयूष डांगी सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE