BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2026, 2:56 pm
NEWS : ग्राम रथ के माध्यम से सांसद, विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष ने ग्राम एराल में रात्री विश्राम कर ग्रामीणो की समस्याओ का मौके पर ही किया निराकरण, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सवा दो वर्षाे के कार्यकाल में विकास के अनेक महत्वूपर्ण कार्याे को पूर्ण किया है। प्रदेश के किसान, महिला, युवा और गरीब वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे है। सरकार ने किसानो की आय बढ़ाने और उन्हे आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए अनेक योजनाएं लागू की है। सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार किया गया है तथा किसानो को समय पर राहत और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। कृषि से जुड़े बुनियादी ढांचे में सुधार से उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि हुई है। सांसद सी पी जोशी शुक्रवार को सांयकाल प्रदेश में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाये जा रहे कृषक, पशुपालको एवं ग्रामीण क्षैत्रो से संबंधित योजनाओ के एलईडी वेन के माध्यम से प्रचार प्रसार हेतु ग्राम रथ के ग्राम एराल में आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणो को सम्बोधित कर रहे थे।


इस अवसर पर अपने सम्बोधन में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा की प्रदेश में डबल इंजन की सरकार लोकसभा, विधानसभा, पंचायतीराज व स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओ की सामाजिक और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने हेतु सरकार ने विशेष प्रयास किए है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, महिला सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्थाएं करने तथा स्वयं सहायता समूहो के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए गए है, कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुकुल वातावरण बनाया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार करते हुए आमजन को बेहतर और सुलभ इलाज उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया है।


भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने कहा की प्रदेश में भजनलाल सरकार द्वारा सड़को, बिजली, पानी और शहरी-ग्रामीण आधारभुत ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे प्रदेश के समग्र विकास को गति मिली है।


पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ ने बताया की ग्राम रथ के माध्यम से कृषि, उ़द्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, उर्जा, राजस्व, पंचायतीराज और ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की मोबाईल एलईडी वेन के माध्यम से तथा साहित्य व प्रचार प्रसार सामग्री उपलब्ध करा जानकारी दी जा रही है। रथ के ग्राम एराल में आगमन पर बड़ी संख्या में ग्रामीणो ने राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सांसद सी पी जोशी व विधायक आक्या द्वारा जनसुनवाई कर ग्रामीणो की समस्याओ का मौके पर ही निराकरण किया। सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ व ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भंवरसिंह खरड़ी बावड़ी द्वारा रात्री विश्राम ग्राम में ही किया गया। प्रातः रथ को नेतावल गढ़पाछली के लिए रवाना किया गया।


इस अवसर पर तहसीलदार विपिन चौधरी, विकास अधिकारी समुंद्र सिंह, बस्सी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भंवर सिंह खरडीबावडी, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक शंकरलाल जाट, एसीबीओ शंभुलाल सोमानी, पटवारी मिठुलाल धाकड़, ग्राम विकास अधिकारी हनुमंत सिंह, बसंतीलाल सेन, मोहन जाट, हरिसिंह, नंदलाल जाट, पं.स.सदस्य घीसुलाल भांबी, गोपाल जाट, शक्ति केंद्र प्रभारी देवेन्द्र सेन, भंवरसिंह चित्तौड़ी, धर्मेश बलाई, राजेन्द्रसिंह चित्तौड़ी खेड़ा, किशन कुमावत, जीएसएस अध्यक्ष शिव राजपुरिया, पवन सेन, उंकारलाल जाट सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE