BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2026, 3:30 pm
KHABAR : अजय सिंह के तीखे बोल, अपनी ही पार्टी को दी नसीहत, बोले-टिकट का लालच देकर नेताओं की महत्वाकांक्षा जागृत मत करो, कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान उजागर, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। अपनी बेबाक बयानों और पार्टी की गाइडलाइन के विपरीत बयान देने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह एक बार फिर चर्चा में है। इस बार भी उन्होंने पार्टी में गुटबाजी और अंदरुनी खींचतान पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते हुए पार्टी नेताओं पर सवाल खड़े करते दिखे।


तू भी ले ले टिकट, मैं तुझे टिकट दिला दूंगा
दरअसल बालाघाट में एक कार्यक्रम में अजय सिंह ने भरे मंच से कहा- हम लोगों में और खास कर कांग्रेस पार्टी में एक दिक्कत है। हम लोग बहुत लोगों की महत्वकांक्षाओं को जागृत कर देते है। तू भी ले ले टिकट, मैं तुझे टिकट दिला दूंगा। हर विधासभा में चुनाव आते तक दर्जनभर प्रत्याशी हो जाते है। अंत में किसी को विधानसभा का टिकट मिलता है और जिसे टिकट नहीं मिलता वह अपनी तलवार की धार तेज करना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा जितने नेता है किसी की महत्वाकांक्षा जागृत मत करो।


मन मुटाव को दूर करने का प्रयास
अजय सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि- कांग्रेस में एक और दिक्कत है। हम अपने ही चेले को अच्छे से समझाते नहीं है। हमारे नीचे जो काम करने वाले है, उन्हीं में मन मुटाव होता है। उसको दूर करने का प्रयास करना चाहिए वरना ये मन मुटाव जहां हो गया वहां दीमक जैसी चीज पैदा कर देती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE