BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2026, 3:34 pm
KHABAR : पशुपतिनाथ मंदिर में 11 मई को गूंजेगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, आराधना हाल में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, पीएम मोदी के संबोधन का होगा लाइव प्रसारण, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा 11 मई 2026, सोमवार को प्रातः 10 बजे भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के आराधना हाल में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। यह आयोजन भारत सरकार के संस्कृति विभाग के माध्यम से संपन्न होगा।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारतीय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पुनर्निर्माण एवं गुलामी की मानसिकता को त्यागकर गौरवशाली इतिहास के स्मरण का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को देश के समृद्ध इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाना है।

जिले में आयोजित समानांतर कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन को भारतीय संस्कृति, इतिहास एवं राष्ट्रीय गौरव से प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रमों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विचार-विमर्श तथा लाइव प्रसारण के माध्यम से व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE