BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2026, 3:51 pm
BIG NEWS : एमडी ड्रग्स कांड में खाकी पर गिरी गाज, सीबीएन की रेड ने खोली लोकल पुलिस की पोल, एसपी विनोद कुमार मीणा के एक्शन से मचा महकमे में हड़कंप, चौकी प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तस्करों पर मेहरबानी पड़ी भारी!, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच मंदसौर पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया, जब विनोद कुमार मीणा ने दलौदा थाना क्षेत्र की कचनारा चौकी में पदस्थ तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) द्वारा क्षेत्र में की गई बड़ी छापेमारी के बाद सामने आई पुलिस की लापरवाही को लेकर की गई है।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में कचनारा चौकी प्रभारी पूर्णिमा सिरोहिया, सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) युसूफ मंसूरी तथा आरक्षक अर्जुन सिंह शामिल हैं। तीनों को तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) मंदसौर अटैच कर दिया गया है।

सीबीएन की छापेमारी में खुली पोल-
जानकारी के अनुसार 8 मई को केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की टीम ने कचनारा-लसूड़ियाइला क्षेत्र में खुफिया सूचना के आधार पर छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स जब्त की गई। इस पूरे मामले ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

बताया जा रहा है कि जिस क्षेत्र में लंबे समय से मादक पदार्थों की गतिविधियां संचालित हो रही थीं, वहां स्थानीय पुलिस प्रभावी निगरानी और कार्रवाई करने में विफल रही। केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई के बाद पुलिस के गश्त तंत्र और खुफिया निगरानी पर सवाल उठने लगे।

एसपी ने जताई नाराजगी-
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विनोद कुमार मीणा ने निलंबन आदेश जारी करते हुए स्पष्ट कहा कि स्थानीय पुलिस को लगातार अपने क्षेत्रों में ड्रग तस्करों पर नजर रखने एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन संबंधित पुलिसकर्मियों द्वारा न तो प्रभावी सूचना संकलित की गई और न ही आवश्यक कार्रवाई की गई। एसपी ने यह भी माना कि बाहरी एजेंसी द्वारा क्षेत्र में इतनी बड़ी कार्रवाई किया जाना स्थानीय पुलिस की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

पांच दिन में मांगी जांच रिपोर्ट- 
मामले की विस्तृत जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण) को निर्देशित किया गया है। एसपी ने पांच दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। पुलिस विभाग अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है।  इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में सतर्कता बढ़ गई है और संकेत साफ हैं कि मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE