प्रतापगढ़। विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसंवाद का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाना था। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा और विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सालमगढ़ में ग्राम विकास रथ के स्वागत के साथ शुरूआत
कार्यक्रम की शुरुआत सालमगढ़ में श्ग्राम विकास रथश् के स्वागत के साथ हुई। इस रथ के माध्यम से सरकारी योजनाओं की डिजिटल और दृश्य जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई। कलाकारों ने गीत और नुक्कड़ नाटकों के जरिए सरल भाषा में ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया। इसका लक्ष्य यह संदेश देना था कि ग्रामीण सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर कैसे आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
समस्याओं का किया समाधान
इस दौरान पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना और राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी प्रमुख योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया गया। साथ ही, आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया गया।