चित्तौड़गढ़। श्रमण संघ के भावी आचार्य एवं समरसता, सरलता और सहृदयता की प्रतिमूर्ति श्रमणसंघीय युवाचार्य महेन्द्र ऋषि मसा को शनिवार को दिवाकर स्वाध्याय साधना संस्थान (दिवाकर भवन) परिसर में पूरे मेवाड़ की ओर से “आदर की चादर” ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम मेवाड़ भास्कर उपप्रवर्तक कोमलमुनि मसा के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ श्रमण संघ संरक्षक मनसुखलाल पटवारी, सीएम राका, प्रकाशचंद्र पोसवालिया, संघ अध्यक्ष किरण डांगी, मंत्री प्रदीप बाबेल, दिवाकर स्वाध्याय संस्थान अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंघवी, मंत्री पारसमल डांगी, पवन पटवारी, जैन दिवाकर महिला परिषद अध्यक्षा संगीता चीपड़, चंदनबाला महिला मंडल अध्यक्षा प्रमिला बड़ाला, सेती श्रीसंघ अध्यक्ष अनिल पोखरना, अभय संचेती सहित अनेक पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
सभी ने युवाचार्य महेन्द्र ऋषि मसा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उन्हें मेवाड़ की ओर से आदर स्वरूप चादर ओढ़ाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का वातावरण धर्ममय और श्रद्धा से ओतप्रोत रहा।