BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2026, 5:53 pm
NEWS : स्वर्ण कलश स्थापना एवं श्रीमद्भागवत कथा आयोजन में उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, चुनर यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल,पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना का किया भव्य स्वागत-अभिनंदन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। छोटीसादड़ी पंचायत समिति क्षेत्र की स्वरूपगंज ग्राम पंचायत में स्थित परम पूज्य महामाया आवती माता जी मंदिर परिसर में आयोजित स्वर्ण कलश स्थापना एवं श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के शुभ अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास का अनुपम वातावरण देखने को मिला। गारियावास, स्वरूपगंज एवं चौहानखेड़ा तीनों ग्रामों के ग्रामवासियों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।


शुक्रवार अपराह्न लगभग 4ः00 बजे प्रारंभ हुए इस आध्यात्मिक आयोजन में राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं वरिष्ठ जननेता उदयलाल आंजना के आगमन पर आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा पारंपरिक मेवाड़ी संस्कृति के अनुरूप साफा बंधवाकर कर भव्य स्वागत किया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष श्री राम कुमावत एवं समिति सदस्यों ने आंजना का मेवाड़ी साफा बंधवाकर, पुष्पमालाओं से अभिनंदन करते हुए आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण “जय माता दी” एवं धार्मिक उद्घोषों से भक्तिमय बना रहा।


कार्यक्रम की विशेष आकर्षण छोटीसादड़ी ब्लॉक के ग्राम सुबी से निकली भव्य चुनर यात्रा रही, जिसमें लगभग 300 से 400 श्रद्धालु एवं भक्तगण उत्साहपूर्वक शामिल हुए। यह विशाल चुनर यात्रा रामदेवजी चौराया से प्रारंभ होकर पैदल यात्रा के रूप में आवरी माता मंदिर परिसर तक पहुंची, जहां धार्मिक आयोजन संपन्न हो रहा था। यात्रा के दौरान श्रद्धालु माता जी के जयकारों एवं भक्ति गीतों के साथ पूरे मार्ग में धार्मिक आस्था का संदेश देते हुए आगे बढ़े। चुनर यात्रा में महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीण श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा।


कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को संस्कार, सद्भावना एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा एवं मंदिरों में होने वाले ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति की जीवंत पहचान हैं, जो समाज में एकता, भाईचारा एवं नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। आंजना ने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग से आयोजित ऐसे धार्मिक अनुष्ठान सामाजिक समरसता के प्रेरणास्रोत बनते हैं।


इस अवसर पर छोटीसादड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश जाट, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोवर्धन लाल आंजना पहलवान सहित गोपाल जणवा, कवरलाल धाकड़, दलीचंद कुमावत, दिनेश कुमावत, हेमंत कुमावत, संदीप कुमावत, कन्हैया लाल जनवा, जगदीश अग्रवाल, मदन लाल धाकड़, श्यामलाल धाकड़,एवं गणपत जनवा का भी आयोजन समिति द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत-अभिनंदन किया गया।


धार्मिक आयोजन के दौरान कथा श्रवण, पूजा-अर्चना एवं मंदिर परिसर में भक्ति रस से ओतप्रोत वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं भी की गई थीं, जिसकी उपस्थित जनसमुदाय ने सराहना की।


ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं के उत्साह, धार्मिक आस्था एवं सामाजिक सहभागिता से सम्पन्न यह आयोजन क्षेत्र में आकर्षण, श्रद्धा एवं सामाजिक एकता का प्रेरणादायी केंद्र बना रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE