नीमच। शासकीय आयुर्वेद औषधालय पिपल्या जागीर (आयुष विभाग) द्वारा शनिवार को ग्राम उचेड़ स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, कब्ज, श्वास, खांसी, प्रतिश्याय, रक्ताल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श, अम्लपित्त एवं प्रमेह सहित विभिन्न रोगों की जांच कर मरीजों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही मरीजों की बीपी जांच भी निःशुल्क की गई।
शिविर के दौरान मौसमी बीमारियों से बचाव, तनाव मुक्ति, नशामुक्ति एवं स्वस्थ दिनचर्या अपनाने को लेकर परामर्श दिया गया। शिविर में कुल 38 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर पंचायत सचिव, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. आबिद खान, कंपाउंडर गोपाल कृष्ण गंधर्व, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा एवं सहायिका सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।