नीमच। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस ने एक गुमशुदा बालिका को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सकुशल दस्तयाब किया है।

पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया तथा एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल 2026 को रतनगढ़ क्षेत्र से एक बालिका के लापता होने पर थाना रतनगढ़ में धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। पुलिस ने सतत प्रयास करते हुए बालिका को जिला कानपुर (उत्तर प्रदेश) से दस्तयाब किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भूरालाल भाबर एवं पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
