नीमच। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नीमच यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात सोनू बडगुर्जर एवं टीम ने यह कार्रवाई की।

अभियान के दौरान काली फिल्म लगे वाहनों, नाबालिग चालकों, तीन सवारी बैठाकर चलने वाले वाहन चालकों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 30 चालान बनाकर 11 हजार रुपए का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन की समझाइश देते हुए सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की। साथ ही वाहनों से काली फिल्म हटाने के निर्देश भी दिए गए।

यातायात पुलिस ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि शहर में सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
