रतलाम। यात्रियों की सुविधा एवं समर वेकेशन के दौरान बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे तीन जोड़ अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेनें रतलाम रेल मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरेगी। ट्रेनें उधना-जयनगर, उधना-मधुबनी एवं उधना-झंझारपुर के बीच चलेगी।
ट्रेन संख्या 09041 उधना-जयनगर स्पेशल शनिवार 16 मई, 2026 को 23रू30 बजे उधना से चलेगी। रतलाम मंडल के दाहोद (03.54/03.56 रविवार), रतलाम (05.26/05.36 रविवार) होते हुए सोमवार को 13रू30 बजे जयनगर पहुंचेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09042 जयनगर-उधना स्पेशल सोमवार, 11 एवं 18 मई को 15 बजे जयनगर से चलेगी। रतलाम (01.25/01.35 बुधवार), दाहोद (03.05/03.07 बुधवार), होते हुए बुधवार 7.45 बजे उधना पहुंचेगी।
यहां रहेगा स्टॉपेज
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सायन, भरुच, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी,बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल,मानक नगर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीसो, साकरी, एवं मधुवनी स्टेशनों पर रुकेगी।
उधना-मधुबनी स्पेशल
ट्रेन संख्या 09045 उधना-मधुबनी स्पेशल रविवार, 10 व 17 मई को 01.30 बजे उधना से चलेगी। रतलाम मंडल के दाहोद (05.54/05.56), रतलाम (07.26/07.36) होते हुए अगले दिन 16 बजे मधुबनी पहुंचेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09046 मधुबनी-उधना स्पेशल सोमवार, 11 एवं 18 मई को 18 बजे मधुबनी से चलेगी। रतलाम (05.10/05.20 बुधवार), दाहोद (06.50/06.52 बुधवार), होते हुए बुधवार को 11.30 बजे उधना पहुंचेगी।
यहां दिया स्टॉपेज
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सायन, भरुच, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी,बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल,मानक नगर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीसो एवं साकरी स्टेशन पर स्टॉपेज दिया है।
उधना-झंझारपुर स्पेशल
ट्रेन संख्या 09047 उधना-झंझारपुर स्पेशल रविवार 10 व17 मई को 5 बजे उधना से चलेगी। रतलाम मंडल के दाहोद (09.24/09.26), रतलाम (10.56/11.06) होते हुए अगले दिन 19 बजे झंझारपुर पहुंचेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09048 मधुबनी-झंझारपुर सोमवार 11 एवं 18 मई को 21 बजे झंझारपुर से चलेगी। रतलाम मंडल के रतलाम (06.40/06.50 बुधवार), दाहोद (08.20/08.22 बुधवार) होते हुए बुधवार को 12.55 बजे उधना पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर रुकेगी
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सायन, भरुच, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी,बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल,मानक नगर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीसो, एवं साकरी स्टेशनों पर रुकेगी।