BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2026, 1:22 pm
KHABAR : जावद में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, समोसा-कचौरी और सब्जी विक्रेताओं की सघन जांच, 08 नमूने भोपाल लैब भेजे, तेल, मसाला और खाद्य सामग्री की तैयार होगी विस्तृत रिपोर्ट, पढ़े खबर

Share On:-

जावद। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं अपर कलेक्टर बीएस कलेश के निर्देशानुसार तथा अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन नीमच डॉ. दिनेश प्रसाद के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा नीमच की टीम द्वारा 09 मई 2026 को जावद शहर में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत सघन जांच कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान टीम ने समोसा-कचौरी बनाने एवं विक्रय करने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य तेल, मसालों की गुणवत्ता, साफ-सफाई व्यवस्था तथा खाद्य सामग्री के निर्माण की प्रक्रिया की जांच की गई। साथ ही बस स्टैंड क्षेत्र में सब्जी एवं फल विक्रेताओं के यहां हरी सब्जियों में रंग (कलर) की मिलावट तथा फलों में प्रतिबंधित कार्बाइड के उपयोग की चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से जांच की गई। जांच में न तो सब्जियों में कलर पाया गया और न ही फलों में कार्बाइड का उपयोग मिला।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी यशवंत कुमार शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुल 08 नमूने लिए गए, जिन्हें जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। नमूनों में फर्म शानू मिष्ठान, बस स्टैंड जावद से मूंगफली तेल एवं कचौरी, रमेशचंद्र छीपा चाट सेंटर, बस स्टैंड से पानी पूरी का पानी एवं मूंगफली तेल, पवन नाश्ता सेंटर, बस स्टैंड से मूंगफली तेल एवं कचौरी तथा प्रजापत मिष्ठान, मुखर्जी मार्ग कसेरा बाजार से मूंगफली तेल एवं समोसा शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की जांच एवं कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE