शाजापुर। शहर के कौटिल्य स्कूल के पीछे विनायक कोल्ड स्टोर के पास बने गंदे पानी के टैंक में गिरे एक नंदी महाराज का गौरक्षा सेना बरवाल टीम ने सफल रेस्क्यू किया।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे गौरक्षा सेना को सूचना मिली कि एक नंदी महाराज टैंक में गिर गए हैं और बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। सूचना मिलते ही गौरक्षा सेना के सदस्य मौके पर पहुंचे।
मौके पर देखा गया कि टैंक में गंदा और बदबूदार पानी भरा हुआ था, जिसमें नंदी फंसे हुए थे। विषम परिस्थितियों के बावजूद टीम के सदस्यों ने साहस और तत्परता दिखाते हुए रस्सियों की मदद से नंदी महाराज को सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू अभियान में गौरक्षा सेना बरवाल के अर्जुन राजपूत, राजपाल राजपूत, कुलदीप, विशाल, युवराज, बबलू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।