BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2026, 2:29 pm
KHABAR : भोपाल पुलिस में कमांड का संकट, ट्रैफिक, इंटेलिजेंस और जोन-1 में स्थायी डीसीपी नहीं, कमिश्नर ने डीजीपी को पत्र लिख मांगे अफसर, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस के जवानों की कमी तो लंबे समय से देखी जा रही थी लेकिन राजधानी भोपाल के तीन बड़े अधिकारी फिलहाल नहीं है। जिनमें डीसीपी ट्रैफिक, डीसीपी इंटेलिजेंस-सिक्योरिटी और डीसीपी जोन-1 के पद अब तक खाली हैं। अधिकारी नहीं होने से ट्रैफिक मैनेजमेंट, संवेदनशील सूचनाओं की मॉनिटरिंग और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है।


डीसीपी इंटेलिजेंस सिक्योरिटी का पद भी खाली
स्थिति को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने डीजीपी कैलाश मकवाणा को पत्र लिखकर तीन आईपीएस अफसरों की मांग की है। फिलहाल कुछ आईपीएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार देकर काम चलाया जा रहा है। डीसीपी जोन-1 का पद 25 नवंबर 2025 से खाली है। प्रभार डीसीपी क्राइम अखिल पटेल देख रहे। डीसीपी ट्रैफिक रहे जितेंद्र सिंह पवार 30 अप्रैल को रिटायर हो गए थे। वहीं सोनाक्षी सक्सेना के एसपी सीहोर बनने के बाद डीसीपी इंटेलिजेंस सिक्योरिटी का पद भी खाली हो गया है। ऐसी स्थिति में कामकाज संभालना मुश्किल हो रहा है।


9 थाने संवेदनशील श्रेणी में
बता दें कि जोन-1 राजधानी की कानून-व्यवस्था का सबसे संवेदनशील हिस्सा है। पुराने भोपाल के संवेदनशील इलाकों से लेकर मंत्रालय, विधानसभा, राजभवन,पुलिस मुख्यालय और अरेरा हिल्स स्थित बड़े सरकारी दफ्तर इसी जोन में आते हैं। यहां अक्सर धरना-में निगरानी जरूरी होती है। जोन में कुल 9 थाने हैं, प्रदर्शन, वीआईपी मूवमेंट और संवेदनशील मामलों जिनमें से कमला नगर, जहांगीराबाद, ऐशबाग, स्टेशन बजरिया और अशोका गार्डन संवेदनशील श्रेणी में हैं।


जल्द ही इन पदों की नियुक्ति
रातीबड़ थाना क्षेत्र में राज्य न्यायिक अकादमी भी आती है। डीसीपी न होने से धारा-110 और 122 जैसे प्रकरणों की सुनवाई प्रभावित हो रही है। मामले पर भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय ने कहा कि- रिक्त पदों के लिए हमेशा ही पत्राचार किया जाता है। इसके लिए भी हमने पत्राचार किया है। कई बार प्रक्रिया में भी समय लगता है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन पदों को भी भर दिया जाएगा। जल्द ही इन पदों की नियुक्ति कर दी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE