सीहोर। जिले के दोराहा थाने में पदस्थ आरक्षक जितेंद्र वर्मा का शव किराए के मकान में फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है रविवार सुबह जब वह घर से नहीं निकले तो पड़ोसियों ने झांककर देखा तो वह फंदे पर लटका हुए थे। पड़ोसियो ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पड़ोसियों ने बताया के वे यहां अकेले रहते थे।
व्यक्तिगत कारणों की आशंका
एसडीओपी पूजा शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जितेंद्र वर्मा ने व्यक्तिगत कारणों के चलते यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।