BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2026, 2:46 pm
KHABAR : शादी में रिश्तेदारों ने हड़पे लाखों के जेवर-नकदी!, महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर

Share On:-

शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने रिश्तेदारों पर लाखों रुपए के जेवर और नकदी हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। महिला का कहना है कि शादी समारोह के दौरान उसके जेवर और नकदी से भरा सूटकेस गायब कर दिया गया, जिसे मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।


जानकारी के अनुसार जाखनोद निवासी उषा यादव पत्नी वीरू यादव अपने मायके ग्राम उपरवारा, तहसील कोलारस में 16 अप्रैल 2026 को आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। महिला ने बताया कि वह अपने साथ करीब 10 ग्राम सोने के जेवर, एक किलो 800 ग्राम चांदी के आभूषण और अन्य सामान लेकर आई थीं।
महिला के अनुसार सूटकेस में एक किलो चांदी की पायल, 500 ग्राम की करधनी, 250 ग्राम के हाथ फूल, 50 ग्राम चांदी का गुच्छा और तीन साड़ियां रखी हुई थीं। आरोप है कि शादी के दौरान रामेश्वर यादव और उसके भाई उदय यादव ने उसका सूटकेस अपने कब्जे में ले लिया।


पीड़िता का कहना है कि जब उसने अपना सामान वापस मांगा तो आरोपियों ने देने से इनकार कर दिया। वहीं आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही कर सामान बापस दिलाये जाने की मांग की है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE