खरगोन। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत कसरावद नगर परिषद ने 44 गणना ब्लॉकों में मकान सूचीकरण का कार्य समय-सीमा में सफलतापूर्वक पूर्ण कर जिले एवं संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कलेक्टर भव्या मित्तल के मार्गदर्शन में एसडीएम सत्येंद्र बैरवा, चार्ज अधिकारी तहसीलदार मुकेश मचार एवं सीएमओ कमलेश गोले के कुशल नेतृत्व में समस्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रशासनिक दक्षता की मिसाल प्रस्तुत की।
जनगणना कार्य प्रभारी विजय कुमार वर्मा, हमीद खान , आरिफ खान नगर पंचायत एवं लोकेश मुकाती द्वारा प्रभावी कार्ययोजना एवं सतत समन्वय से कार्य को गति प्रदान की गई। इस उपलब्धि पर सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को सम्मानित कर शुभकामनाएँ दी गईं।
सीएमओ कमलेश गोले ने बताया कि एसडीएम सत्येंद्र बैरवा द्वारा दिए गए प्रभावी प्रशिक्षण, सतत मॉनिटरिंग एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन के कारण यह ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई।